प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख तकनीकी और आजीविका आधारित विषय
1.नदी की गाद निकासी एवं सफाई,बोरी बंधान, अर्दन बंड, बोल्डर बंड,कंटूर ट्रेंच, गेबियन स्ट्रक्चर
2.कम लागत में मिट्टी-लकड़ी-बोल्डर से स्टॉप डेम निर्माण
3.“घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में” – जल संरक्षण की व्यवहारिक तकनीक
4.गाँव के गंदे पानी का उपचार एवं उसका पुन: उपयोग
5.किसानों की सिंचाई में आत्मनिर्भरता हेतु उपाय
6.प्राकृतिक खेती, सब्जी उत्पादन, फलदार वृक्षों एवं बाँस रोपण जैसे आजीविका स्रोत
7.प्रदूषण नियंत्रण: प्रदूषण मुक्त गाँव, तालाब और नदी की कल्पना को साकार करने की दिशा
इन तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केवल सामुदायिक भागीदारी ही नहीं, बल्कि उत्तरदायी और संवेदनशील प्रशासनिक सहयोग भी अनिवार्य है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि एक समग्र ग्राम विकास की परिकल्पना है
— जिसमें सामाजिक समावेशन, आर्थिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान समाहित है।
आज आवश्यकता है कि हम सामूहिक सहभागिता से इस नदी पुनर्जीवन आंदोलन को जनांदोलन में बदलें — ताकि दतला जैसी छोटी नदियाँ पुनः जीवनदायिनी धारा बनकर क्षेत्र की पहचान बनें।